उमरिया (संवाद)। वर्तमान समय में खेती का भरपूर सीजन प्रारंभ है। जिसको लेकर किसान गेहूं सहित अन्य दलहन की फसलों की खेती के लिए तैयारी में जुटे हैं। वही इस दौरान खाद और बीज के लिए भी भारी आवश्यकता होती है। कई कंपनियों और फर्म के द्वारा अलग-अलग तरह की खाद मंगवाकर किसानों को बेची जाती है। इस बीच कई फर्म अमानक स्तर के भी खाद और बीज का विक्रय कर किसानों को लूटने के प्रयास में जुटे रहते हैं।एक ऐसा ही मामला उमरिया जिले में देखने को मिला है। जिसमें उर्वरक खाद की जांच उपरांत उपसंचालक ने अमानक पाते हुए उर्वरक की क्रय और विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया है।
इस संबंध में उप संचालक कृषि एवं किसान कल्याण रासिद खान ने बताया कि राज किशोर गुप्ता कृषि विकास केंद्र मानपुर नागार्जुना फर्टिलाईजर एण्ड केमिकल लिमि0 54 नागार्जुना रोड काकी नाडज्ञ 533003आ0प्र0 का उर्वरक का लिया गया नमूना उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगषाला सागर द्वारा विषलेषण के पष्चात अमानक स्तर का पाया गया। जिस पर उर्वरक के जिले में क्रय, विक्रय, परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने प्रख्यात
पंडवानी गायिका तीजन बाई के
निधन दु:ख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने
संदेश में कहा कि है कि
अद्वितीय प्रतिभा की धनी तीजन
बाई ने अपनी अद्वितीय - 05/07/2026