125 एकड़ भूमि के बदले 62 को कोल माइंस में नौकरी,नौसेमर और गहिराटोला की अधिग्रहित भूमि का मामला

Editor in cheif
4 Min Read
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड जोहिला क्षेत्र द्वारा  ग्राम नौसेमर गहिरा टोला में  सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 के अंर्तगत  किया ग्रामसभा का आयोजन
उमरिया (संवाद)। जिले के साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड जोहिला क्षेत्र के द्वारा कंचन खुली खदान में अधिग्रहित भूमि को लेकर प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच बैठक करके यह जानकारी दी गई है कि नौसेमर गांव की 60 एकड़ निजी भूमि और गहिराटोला गांव की 65 एकड़ निजी भूमि के अधिग्रहण मामले में दोनों गांव को मिलाकर कुल 125 एकड़ भूमि के बदले 62 नौकरियां कोल माइंस में भूमि मालिकों और उनके परिवारों को दी जाएगी। इसके अलावा सरकार की गाइडलाइन के तहत भूमि का मुआवजा भी दिया जाएगा।
इसके लिए जोहिला क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत करकेली के ग्राम पंचायत  गहिरा टोला प्राथमिक पाठशाला नौसेमर प्रांगण में आज दिनांक 1 नवंबर 2022 को केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशन में पूरे कोल इंडिया में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन सरपंच सूखी लाल चौधरी के मुख्य अतिथि में यह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Contents
उमरिया (संवाद)। जिले के साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड जोहिला क्षेत्र के द्वारा कंचन खुली खदान में अधिग्रहित भूमि को लेकर प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच बैठक करके यह जानकारी दी गई है कि नौसेमर गांव की 60 एकड़ निजी भूमि और गहिराटोला गांव की 65 एकड़ निजी भूमि के अधिग्रहण मामले में दोनों गांव को मिलाकर कुल 125 एकड़ भूमि के बदले 62 नौकरियां कोल माइंस में भूमि मालिकों और उनके परिवारों को दी जाएगी। इसके अलावा सरकार की गाइडलाइन के तहत भूमि का मुआवजा भी दिया जाएगा।इसके लिए जोहिला क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत करकेली के ग्राम पंचायत  गहिरा टोला प्राथमिक पाठशाला नौसेमर प्रांगण में आज दिनांक 1 नवंबर 2022 को केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशन में पूरे कोल इंडिया में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन सरपंच सूखी लाल चौधरी के मुख्य अतिथि में यह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के पहले राष्टगान, मध्य प्रदेश एवं कोल इंडिया कार्पोरेट गीत के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया,  2022 का आयोजन 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक किया जा रहा है आज 1 नवंबर को इंडिया स्थापना दिवस एवं मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को उनके अधिकार व कर्तव्य के प्रति जागरूक करने के लिए  गहिरा टोला  और न्नौसेमार के लिए  ग्राम सभा एसईसीएल जोहिला क्षेत्र द्वारा आयोजन की गई।आयोजित ग्रामसभा में डिप्टी जीएम अजीत सिंह सोढा ने अपने उद्बोधन में विस्तृत रूप से बताया कि एसईसीएल की कंचन खुली खदान परियोजना के लिए ग्राम नवसेमर की अधिग्रहित निजी भूमि 60 एकड़ भूमि के एवज में 30 रोजगार , तथा गहिरा टोला की अधिग्रहित 65 एकड़ भूमि के बदले 32 रोजगार कोल इंडिया पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना नीति 2012 के अंतर्गत दिए जाएंगे।यह रोजगार उनकी भूमि के मुआवजा के अतिरिक्त दिए जाएंगे, मुआवजा रोजगार तथा विस्थापन के संबंध में मिलने वाले लाभ लागू नीतियों और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में प्रभावित  व उपस्थित ग्रामीणों को विस्तार से बताया गया।उक्त बैठक में एसईसीएल जोहिला क्षेत्र के सभी विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय संयुक्त सलाहकार समिति जोहिला क्षेत्र के अतिरिक्त ग्राम पंचायत गाहिरा टोला के सरपंच सुखी लाल चौधरी, ग्राम पंचायत घुलघुली सरपंच वीरेंद्र प्रताप सिंह , पूर्व जनपद अध्यक्ष कैलाश सिंह, जोहिला परियोजना से आए हुए डीके तिवारी, शुक्ला जी, अरूप बनर्जी, भुनेश्वर प्रसाद मिश्रा, रमेश सिंह, डिप्टी जीयम अजीत सिंह सोढ़ा,सनैया साहब, अरिहंत पगारिया, सुधीर खरे जी, श्रीनिवास पटेल, संतोष सिदार, अशोक तिवारी, प्रदीप शुक्ला, जीएस राव, नंदी साहब, आदित्य पवार, किसान वर्ग से राम नरेश गुप्ता, लल्ला गुप्ता, धनाई कोठार ,दशरथ सिंह, रमेश सिंह, सहित गहिरा टोला एवं नौसेमर के किसान वर्ग लगभग 350 महिला पुरुष व युवाओं ने राम सभा में भाग लिया। एवं वही प्राथमिक शाला के  सभी छात्र छात्राओं को एसईसीएल द्वारा पेन गिफ्ट दिया गया, एवं हलुवा ,खिचड़ा , बनवाकर स्थापना दिवस के उपलक्ष में प्रसाद वितरण किया गया यहां सभी आए हुए ग्रामीण किसान बड़े भाव के साथ प्रसाद ग्रहण किए।
कार्यक्रम के पहले राष्टगान, मध्य प्रदेश एवं कोल इंडिया कार्पोरेट गीत के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया,  2022 का आयोजन 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक किया जा रहा है आज 1 नवंबर को इंडिया स्थापना दिवस एवं मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को उनके अधिकार व कर्तव्य के प्रति जागरूक करने के लिए  गहिरा टोला  और न्नौसेमार के लिए  ग्राम सभा एसईसीएल जोहिला क्षेत्र द्वारा आयोजन की गई।
आयोजित ग्रामसभा में डिप्टी जीएम अजीत सिंह सोढा ने अपने उद्बोधन में विस्तृत रूप से बताया कि एसईसीएल की कंचन खुली खदान परियोजना के लिए ग्राम नवसेमर की अधिग्रहित निजी भूमि 60 एकड़ भूमि के एवज में 30 रोजगार , तथा गहिरा टोला की अधिग्रहित 65 एकड़ भूमि के बदले 32 रोजगार कोल इंडिया पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना नीति 2012 के अंतर्गत दिए जाएंगे।यह रोजगार उनकी भूमि के मुआवजा के अतिरिक्त दिए जाएंगे, मुआवजा रोजगार तथा विस्थापन के संबंध में मिलने वाले लाभ लागू नीतियों और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में प्रभावित  व उपस्थित ग्रामीणों को विस्तार से बताया गया।

उक्त बैठक में एसईसीएल जोहिला क्षेत्र के सभी विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय संयुक्त सलाहकार समिति जोहिला क्षेत्र के अतिरिक्त ग्राम पंचायत गाहिरा टोला के सरपंच सुखी लाल चौधरी, ग्राम पंचायत घुलघुली सरपंच वीरेंद्र प्रताप सिंह , पूर्व जनपद अध्यक्ष कैलाश सिंह, जोहिला परियोजना से आए हुए डीके तिवारी, शुक्ला जी, अरूप बनर्जी, भुनेश्वर प्रसाद मिश्रा, रमेश सिंह, डिप्टी जीयम अजीत सिंह सोढ़ा,सनैया साहब, अरिहंत पगारिया, सुधीर खरे जी, श्रीनिवास पटेल, संतोष सिदार, अशोक तिवारी, प्रदीप शुक्ला, जीएस राव, नंदी साहब, आदित्य पवार, किसान वर्ग से राम नरेश गुप्ता, लल्ला गुप्ता, धनाई कोठार ,दशरथ सिंह, रमेश सिंह, सहित गहिरा टोला एवं नौसेमर के किसान वर्ग लगभग 350 महिला पुरुष व युवाओं ने राम सभा में भाग लिया। एवं वही प्राथमिक शाला के  सभी छात्र छात्राओं को एसईसीएल द्वारा पेन गिफ्ट दिया गया, एवं हलुवा ,खिचड़ा , बनवाकर स्थापना दिवस के उपलक्ष में प्रसाद वितरण किया गया यहां सभी आए हुए ग्रामीण किसान बड़े भाव के साथ प्रसाद ग्रहण किए।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *