कलाकारों के संग जमकर थिरके MLA शिवनारायन,लोक संस्कृति से जुड़े गीतों और नृत्यों की रही धूम

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आज एक नवंबर से स्थापना दिवस की धूम शुरू हो चुकी है। सामुदायिक भवन उमरिया में आयोजित लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों में जहाँ मिट्टी की सोंधी सुगंध आ रही थी, वही जिला वासियों को अपने जिले के ऐसी लोक संस्कृति एवं कला से जुडने का अवसर मिल रहा था जिससेे अधिकतर श्रोता अनभिज्ञ थे, कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5 बजे बाँधवगढ़ विधानसभा सभा क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी,सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, कलेक्टर की धर्म पत्नी श्रीमती रुचि श्रीवास्तव,नगर पालिका परिषद् के पार्षद, दिलीप पांडे, राकेश शर्मा, मनीष सिंह, श्री त्रिपाठी, शंभूलाल खट्टर, विष्णु भारती, विनय मिश्रा सहित गणमान्य नागरिक, पत्रकार, जिले के शासकीय सेवक तथा उनके परिवार जन उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन एवं संस्कृति विभाग व्दारा आयोजित कार्यक्रम का आगाज माँ सरस्वती के वंदना की प्रस्तुति आर सी स्कूल के छात्रों ने, नवोदय स्कूल के छात्रों ने म प्र गान की, ग्राम धतूरा से आये दल ने दीपावली गीत एवं नत्यों, मजवानी कला ग्राम के दल आदिवासी गीत तथा नृत्य, रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय के छात्रों ने लोकगीत तथा नृत्य, ममता वर्मा ने देश भक्ति तथा माटी की सुगंध से जुड़े लोकगीतों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक बाँधवगढ़ शिवनारायन सिंह ने भी कलाकारों के साथ नृत्य किया। इस अवसर पर संजय तिवारी, पार्षद विनीता तिवारी, सविता सोंधिया उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्रा ने किया। मध्यप्रदेश के 67 वें स्थापना दिवस पर मध्यप्रदेश के मानचित्र में 67  दीपक प्रज्ज्वलित किये गए।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *