उमरिया (संवाद)। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन आज 31 अक्टूबर को उनके द्वारा दिए गए “राष्ट्र की एकता को अखंड एवं अक्षुण्ण बनाए रखने का संदेश” के प्रति राष्ट्रीय एकता दिवस 2022 पर जिला पुलिस बल उमरिया,पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय उमरिया, सशस्त्र पुलिस बल उमरिया, होमगार्ड उमरिया ,एनसीसी एवं स्काउट गाइड द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार सिंहा (आईपीएस) जिला उमरिया, डॉ लक्ष्मी कुशवाह पुलिस अधीक्षक पीटीएस उमरिया, श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला उमरिया,श्री राहुल पांडे रक्षित निरीक्षक पीटीएस उमरिया की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक जिला उमरिया द्वारा सपथ दिलाई गई।

Contents
उमरिया (संवाद)। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन आज 31 अक्टूबर को उनके द्वारा दिए गए “राष्ट्र की एकता को अखंड एवं अक्षुण्ण बनाए रखने का संदेश” के प्रति राष्ट्रीय एकता दिवस 2022 पर जिला पुलिस बल उमरिया,पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय उमरिया, सशस्त्र पुलिस बल उमरिया, होमगार्ड उमरिया ,एनसीसी एवं स्काउट गाइड द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार सिंहा (आईपीएस) जिला उमरिया, डॉ लक्ष्मी कुशवाह पुलिस अधीक्षक पीटीएस उमरिया, श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला उमरिया,श्री राहुल पांडे रक्षित निरीक्षक पीटीएस उमरिया की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक जिला उमरिया द्वारा सपथ दिलाई गई।तत्पश्चात श्रीमती रेखा सिंह रक्षित निरीक्षक जिला उमरिया की कमांड पर सशस्त्र मार्च पास्ट किया गया तथा पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय उमरिया से शहीद भगत सिंह स्टेडियम उमरिया तक पैदल मार्च कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया जिसमें श्री अशोक ओहरी एडीएम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती इला तिवारी, सहित जिला प्रशासन उमरिया एवं संस्था के अधिकारी/ कर्मचारी तथा नव आरक्षक भी उपस्थित रहे। जिसके बाद संस्था के नव आरक्षको द्वारा संस्था के परेड ग्राउंड से पेट्रोल पंप तक “रन फ़ॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया ।