उमरिया (संवाद)। सद्भावना दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के निर्देषानुसार 31 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि सभी कार्यालय में सद्भावना दिवस की शपथ लेने का निर्णय लिया गया, इसके साथ ही प्रातः 8 से 9 बजे तक पुलिस प्रषिक्षण शाला उमरिया में आकर्षक मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा जिसमें पीटीएस , जिला पुलिस बल तथा होम गार्ड की टीम के दल भाग लेंगे। प्रातः 9 से 10 बजे पुलिस विभाग द्वारा गांधी चौक से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह स्कूलों एवं महाविद्यालयों में भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। जिला जेल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन संपन्न होगा।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवम्बर को आधे दिन का शासकीय अवकाश
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर सायं काल आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिये 1 नवम्बर को प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में अपरान्ह आधे दिवस का शासकीय अवकाश रहेगा।