प्रतीक रामचंद्रानी टीकमगढ़।
बीते 3 माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने के लिए यूपी के ललितपुर की पुलिस बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के करमासन आई थी, जहां यूपी पुलिस ने आरोपी को पकड़ने उसके घर और ठिकानों में दबिश दी। इस दौरान आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उपनिरीक्षक व आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
इस संबंध में जानकारी के मुताबिक यूपी के थाना कोतवाली जिला ललितपुर के उप निरीक्षक राजेश कुमार एवं आरधक्षक अश्वनी कुमार थाने में दर्ज अपराध प्रकरण क्रमांक 368 की धारा 363, 366, 376, 504, 506, 120 बी के तहत पॉक्सो एक्ट के आरोपी राहुल सहरिया निवासी ग्राम करमासन थाना बल्देवगढ़ जो बीते 3 माह से फरार चल रहा था।
जिसकी गिरफ्तारी के लिए थाना बल्देवगढ़ से 2 पुलिस स्टाफ के साथ आरोपी के घर पर दबिश दी गई। आरोपी तथा उसके परिवार वालों ने कुल्हाड़ी से पुलिस पर हमला कर दिया। उप निरीक्षक राजेश कुमार को फरार आरोपी राहुल सहरिया ने कुल्हाड़ी से सिर पर हमला किया और कुल्हाड़ी उप निरीक्षक राजेश सहरिया के कान पर लगी। जिससे वह खून से लथपथ हो गए। घायल अजस्था में बल्देवगढ़ पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया।
