जिला मुख्यालय टीकमगढ़ के जिला चिकित्सालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अस्पताल के ही सीटी स्कैन टेक्नीशियन की का शव जिला चिकित्सालय में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है टेक्नीशियन का शव मिलने से पूरे अस्पताल में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर बना हुआ है। वही अस्पताल के प्रबंधन,स्टाप सहित पूरे अस्पताल में सनसनी फैली हुई है।
घटना के संबंध में जानकारी के मुताबिक टीकमगढ़ के जिला चिकित्सालय में पदस्थ सीटी स्कैन टेक्नीशियन अंकुश शर्मा का सब अस्पताल के टॉयलेट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है इस संबंध में जैसे ही अस्पताल प्रबंधन को जानकारी हुई पूरे अस्पताल में सनसनी फैल गई जिसके बाद पुलिस को इस बाबत जानकारी दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने टेक्निशियन अंकुश शर्मा का शव बरामद पंचनामा आदि की कार्यवाही कर सबको पीएम के लिए भेजा है।
बताया गया कि सीटी स्कैन टेक्नीशियन अंकुश शर्मा राजस्थान के जयपुर का रहने वाला था। उसे राजस्थान की वास्को कंपनी की तरफ से टीकमगढ़ के अस्पताल में भेजा गया था जहां बतौर वह सिटी स्कैन के टेक्नीशियन का काम कर रहा था। आज शनिवार देर शाम जब स्टाफ की ड्यूटी चेंज हुई तब स्टाफ ने अंकुश शर्मा को नहीं पाया जिसकी अस्पताल में तलाश के बाद कर्मचारियों ने देखा कि टॉयलेट का दरवाजा अंदर से बंद है। इसके बाद स्टाफ ने दरवाजे को तोड़ कर देखा तो टेक्नीशियन अंकुश शर्मा की लाश संदिग्ध अवस्था में टॉयलेट में पड़ी मिली। आनन-फानन में उसे वहां से उठाकर अस्पताल के बेड में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन के द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए शव को भेजा है। वही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया है जो मौत के हर एंगल की सूक्ष्म जांच करेगी।