भोपाल (संवाद)। मध्यप्रदेश में एक महिला के द्वारा कांग्रेस पार्टी के 2 विधायकों के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि वह अपने दुधमुहे बच्चे के साथ अकेले रेवांचल एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी उस दौरान सतना से कांग्रेस विधायक और कोतमा से कांग्रेस विधायक भी सफर कर रहे थे जहां उन्होंने महिला के साथ शराब के नशे में छेड़खानी की है। महिला ने रात में ही अपने पति से सारी बात बताई जिसके बाद महिला के पति ने ट्विटर के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री रेल मंत्री और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को मदद के लिए ट्वीट किया था जिसके बाद सागर और बीना रेलवे पुलिस के द्वारा महिला के पास पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए गए हैं।
दरअसल बीती रात रीवा से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन जाने वाली रेवांचल ट्रेन के एसी कोच में एक महिला अपने नन्हे से बालक के साथ सफर कर रहे थी। इस दौरान उसी कोच में सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा से कांग्रेसी विधायक सुनील सराफ और कुछ उनके साथी सफर कर रहे थे। ट्रेन चलने के दौरान विधायकों ने ट्रेन में ही शराब पिया जिसके बाद महिला का आरोप है कि उन लोंगो ने उसके साथ शराब के नशे में छेड़खानी की है।
