अवैध कोयला कारोबार,सीएम हाउस को भी बदनाम कर रहा “सनी” नामक शख्स, शहडोल, उमरिया अनूपपुर और उमरिया के अधिकारियों से मिली भगत की चर्चा.?

Editor in cheif
3 Min Read

शहडोल/उमारिया। शहडोल और अनूपपुर जिले से निकलने वाला अवैध कोयला के अवैध कारोबार में शामिल और माफिया लगातार शहडोल अनूपपुर जिले से उत्खनन कर उमरिया होकर अवैध कोयला कटनी और अन्य कई जगहों पर भेजा जा रहा है। इस पूरे अवैध काम में किसी सनी नामक शख्स की चर्चा जोरों पर है। बताया जाता है कि शनि के द्वारा शहडोल अनूपपुर और उमरिया जिले के पुलिस अधिकारियों से पूरी सेटिंग करके अवैध कोयले को गंतव्य तक पहुंचाया जाता है। शनि नामक शख्स के द्वारा इन जिलों के प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस अधिकारियों को सीएम हाउस में भी सेटिंग होने का हवाला देकर दबाव बनाया जाता है.?

हालांकि शनि के द्वारा मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) में किस अधिकारी या किससे सेटिंग है या नहीं, या सिर्फ जबरन में सीएम हाउस को बदनाम किया जा रहा है इसका जवाब तो सनी ही दे सकता है .? लेकिन सनी नामक शख्स के द्वारा सीएम हाउस को ऐसे अवैध कोयले के कामों में घसीटना किसी बड़ी बदनामी से कम नहीं है.?

कौन है सनी.?

शनि नामक शख्स के बारे में जो जानकारी मिली है वह यह की यह व्यक्ति शहडोल अनूपपुर जिलों के तमाम इलाकों से कोयले का अवैध उत्खनन करा कर उमरिया होकर कटनी या अन्य शहरों को भेजा जाता है। इस अवैध कोयले के परिवहन में शहडोल अनूपपुर और उमरिया जिलों के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारियों से पूरी सेटिंग करता है और अधिकारियों को महीने के हिसाब से रकम पहुंचाता है.? इस बीच यह भी जानकारी मिली है कि सीएम हाउस और राजधानी के वरिष्ठ अफसरों के नाम भी वह मोटी रकम अपने पास रखता है.?

सनी बारे में यह कहा जाए तो कोई मुश्किल नहीं होगा कि इस पूरे अवैध कोयले के कारोबार में शनि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जो स्थानीय स्तर में अवैध कोयले का उत्खनन कराना और अवैध परिवहन कराना और इसके बदले वह स्थानीय अफसरों और भोपाल स्थित सीएम हाउस और राजधानी के वरिष्ठ अफसर के नाम मोटी रकम की उगाही करना है। निश्चित रूप से शनि के द्वारा इस अवैध काले कारोबार में संलिप्त होकर सीएम हाउस और राजधानी में बैठे वरिष्ठ अधिकारियों के नाम मोटी रकम की उगाही करना कहीं ना कहीं सभी को बदनाम करने वाला कृत्य है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *