ब्यौहारी के कोयला स्टॉक पर बड़ा सवाल: सैंपलिंग हुई तो खुलेगा अवैध कोयले का राज? मामले में सनी’ नामक शख्स के सेटलमेंट की चर्चा

Editor in cheif
3 Min Read

सतेंद्र सिंह,शहडोल। जिले के ब्यौहारी के पास स्थित कोयले के स्टॉक में दो नंबर का यानि अवैध कोयले का स्टॉक किया गया है.? यदि स्टॉक में रखे कोयले का सेंपलिंग कराया जाता है तो मामले का पूरी तरीके से खुलासा हो सकता है.? बताया गया कि स्टॉक में जिस अधिकृत कोयले की खदान से कोयला लाना था उसके अलावा भी अन्य कुछ जगहों से अवैध कोयला लाकर स्टॉक किया गया है। बीती रात मानपुर थाना क्षेत्र में कोयले से भरे दो ट्रक पुलिस ने जप्त किया है। यह ट्रक भी ब्यौहारी स्थित स्टॉक से ही कोयला ले जा रहे थे, जिसमें भारी मात्रा में ओवरलोड और संबंधित दस्तावेज भी संदिग्ध बताए गए हैं.?

इस बीच विश्वस्त सूत्रों से जो खबरें आ रही हैं वह यह कि पुलिस के द्वारा पकड़े गए ट्रक मामले में एक सनी नामक शख्स के द्वारा मामले का सेटलमेंट कराने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। सनी नामक शख्स के बारे में सूत्र बताते हैं कि यह एक बाहरी व्यक्ति है जो इस पूरे अवैध कोयले के व्यापार में संलिप्त होकर जिले में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों से सेटलमेंट करते हैं। इसके अलावा राजधानी में बैठे सरकार के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के नाम का झूठा धौंस दिखाकर जिले में बैठे जिम्मेदार अफसरो पर दबाव बनाकर हर महीने उनका हिस्सा पहुंचाता है। इसके अलावा राजधानी में बैठे सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम इस अवैध कोयले के व्यापार का बड़ा हिस्सा अपने पास रखता है।

सूत्र बताते हैं कि सनी नामक शख्स के द्वारा शहडोल, अनूपपुर उमरिया जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस के बड़े अफसर और संबंधित माइनिंग विभाग के अधिकारियों से डील करके कोयले के अवैध कारोबार को संचालित कराने में सेटलमेंट कराता है। बहरहाल मानपुर थाना के द्वारा अवैध कोयले और ओवरलोड से भरे ट्रकों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। रही बात सनी नामक शख्स के द्वारा मामले में सेटलमेंट की तो मानपुर थाना पुलिस और यहां के वरिष्ठ अधिकारियों पर सनी का दबाव और सेटलमेंट नहीं चलने वाला है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *