बांधवगढ़ हाथी महोत्सव:लोक कलाकारों संग FD डॉ. अनुपम सहाय ने लगाए जमकर ठुमके,VIDEO वायरल

Editor in cheif
2 Min Read

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया स्थित विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इन दिनों हाथियों की खातिरदारी का दौर चल रहा है। पांच दिवसीय हाथी महोत्सव में वन विभाग का पूरा अमला हाथियों की सेवा में जुटा हुआ है। कोई हाथियों को नहला रहा है तो कोई उनकी मालिश कर रहा है। महावत हाथियों की पसंद-नापसंद का खास ख्याल रख रहे हैं और उन्हें मनपसंद भोजन भी परोसा जा रहा है।

हाथियों की सेवा में कर्मचारी और महावत

हाथी महोत्सव के दौरान टाइगर रिजर्व के कर्मचारी, महावत और अन्य स्टाफ सुबह से ही हाथियों की देखभाल में जुटे हैं। हाथियों को नहलाने, साफ-सफाई करने और उनकी पसंद का आहार देने के साथ उनकी विशेष देखभाल की जा रही है। महोत्सव का मकसद हाथियों के प्रति देखभाल और सम्मान को खास अंदाज में सामने लाना भी है।

इधर हाथियों की सेवा… उधर FD ने कलाकारों के साथ मचाया धमाल

महोत्सव के बीच एक ऐसा नजारा भी सामने आया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. अनुपम सहाय स्थानीय लोक कलाकारों के साथ जमकर थिरकते नजर आए।

लोक संगीत की धुन बजी तो डॉ. सहाय खुद को रोक नहीं पाए और कलाकारों के साथ डांस में शामिल हो गए। कुछ ही देर में माहौल पूरी तरह उत्सवी हो गया। FD का यह अंदाज वहां मौजूद लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गया।

VIDEO में देखिए FD का ये अंदाज

एक तरफ महावत और कर्मचारी हाथियों की सेवा में पूरी तरह व्यस्त नजर आ रहे हैं, तो दूसरी तरफ फील्ड डायरेक्टर डॉ. अनुपम सहाय लोक कलाकारों के साथ उत्सव का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। हाथियों की खास खातिरदारी और लोक संस्कृति के रंग से बांधवगढ़ का यह महोत्सव खास बन गया है।

बांधवगढ़ में इन दिनों हाथियों की ‘मौज’ है और उनके साथ-साथ वन अमले के बीच भी उत्सव का माहौल नजर आ रहा है।

आंखों में आंसू, हाथ में गैंती CM मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पुश्तैनी घर

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *