MP राजधानी भोपाल में स्पा सेंटरों की आड़ में कथित देह व्यापार संचालित होने का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार की विशेष गुप्त टीम ने शनिवार को मानसरोवर और शिवाजी नगर स्थित दो स्पा सेंटरों पर अचानक छापेमारी कर एक स्पा से आपत्तिजनक सामग्री, नकदी और पुलिस द्वारा पहले से चिन्हित किए गए नोट बरामद किए। कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय रखी गई, जिसकी जानकारी स्थानीय थाने को भी पहले नहीं दी गई।
पंटर बनाकर खोला पूरा रैकेट
एसीपी गोविंदपुरा के निर्देशन में पुलिस ने पहले मानसरोवर स्थित मेपल स्पा की जांच की, जहाँ कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। इसके बाद टीम शिवाजी नगर के मिलेनियम स्पा पहुँची। पुलिस ने एक युवक को फर्जी ग्राहक बनाकर अंदर भेजा। रिसेप्शन पर मसाज के साथ कथित “एक्स्ट्रा सर्विस” की मांग करने पर 1,000 रुपये एंट्री फीस और 3,000 रुपये महिला को देने का सौदा तय हो गया। जैसे ही तय संकेत मिला, पुलिस टीम ने स्पा के भीतर दबिश दे दी।
बगलामुखी मंदिर के पास बड़ा हादसा: उफनते नाले में कार बही, 8 श्रद्धालुओं की मौत
कमरे से मिला यूज्ड कंडोम, काउंटर से नकदी जब्त
छापेमारी के दौरान रिसेप्शन पर अमन रजक और एक महिला मौजूद मिले, जबकि एक कमरे में पंटर महिला के साथ मिला। तलाशी में महिला के पास से 500-500 रुपये के छह ऐसे नोट मिले, जिनके सीरियल नंबर पहले से पुलिस ने दर्ज किए थे।
पुलिस ने कमरे और काउंटर की तलाशी में तीन कंडोम पैकेट, एक इस्तेमाल किया हुआ कंडोम, खुला रैपर और 5,500 रुपये नकद जब्त किए।
पूछताछ में सामने आया कथित रेट कार्ड
पुलिस के अनुसार पूछताछ में महिला ने बताया कि स्पा में बॉडी-टू-बॉडी मसाज के लिए 1,000 रुपये और शारीरिक संबंध के लिए 3,000 रुपये लिए जाते थे। कथित तौर पर इस रकम का 50 प्रतिशत हिस्सा रिसेप्शनिस्ट, स्पा संचालक और एक महिला प्रबंधक के बीच बांटा जाता था।
वैधानिक कार्रवाई शुरू
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही स्पा सेंटर के संचालन और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
9,000mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ लांच होगा OnePlus 16.?