आज देर शाम मप्र मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज, राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल

Editor in cheif
1 Min Read

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों और राजनीतिक गलियारों में ऐसी संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश सरकार में देर शाम कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस समय दुबई दौरे पर हैं और उनके आज शाम राजधानी भोपाल पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री के भोपाल लौटने के बाद मंत्रिमंडल से जुड़े संभावित फैसलों को लेकर अटकलों का दौर और तेज हो गया है।

इस बीच प्रदेश की सियासत में पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की भूमिका को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, इन अटकलों और संभावित फेरबदल को लेकर अभी तक सरकार या भाजपा संगठन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अब सभी की नजरें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भोपाल पहुंचने और देर शाम होने वाली संभावित राजनीतिक गतिविधियों पर टिकी हुई हैं।

Baleno या i20: कौन सी कार खरीदना ज्यादा फायदेमंद? जानिए कीमत,फीचर्स और EMI का पूरा हिसाब

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *