उमरिया। मध्य प्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल आज 27 जुलाई को उमरिया जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री प्रहलाद पटेल 12:30 बजे उमरिया के सर्किट हाउस पहुंचेंगे उसके बाद मछड़ार नदी के उद्गम स्थल ग्राम कटरिया ग्राम पंचायत पठारी खुर्द पहुंचकर नदी में पूजा अर्चना और वृक्षारोपण करेंगे। इसके पश्चात मंत्री प्रहलाद पटेल उमरार नदी के उद्गम स्थल ग्राम मरदारी ग्राम पंचायत बिहुलिया पहुंचकर उमरार नदी का पूजन कर वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे।