बाघ के हमले से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन अधिकारी का फोड़ा सिर

Editor in cheif
1 Min Read

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा अंतर्गत खेरवा मोहल्ला में शुक्रवार तड़के हुई बाघ की घुसपैठ ने पूरे इलाके को दहला दिया।एक बाघ घर में घुस गया और महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।महिला को बचाने पहुंचे पति, पिता और ससुर भी बाघ के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतिका की पहचान फूल बाई पति पहलू पाल उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीण में जहां भारी नाराजगी है वहीं आक्रोशित भी है।

घटना की जानकारी होने के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का वन हमला मौके पर पहुंचकर बाघ को गांव से बाहर निकालने की कोशिश में जुट गया, इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने वन अधिकारी रेंजर के ऊपर जमकर गुस्सा निकाला। जानकारी में बताया गया कि ग्रामीणों ने पनपथा रेंजर के ऊपर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया है यह भी बताया गया है कि रेंजर के सिर में चोट आई है। वन कर्मियों के द्वारा तत्काल रेंजर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। ग्रामीणों ने रेंजर सहित डिप्टी रेंजर और अन्य वन अमले पर भी हमला किया है

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *