उमरिया नगरपालिका में होगी कांटे की टक्कर, भाजपा ने बनाई रणनीति,क्रास वोटिंग की आहट

0
238
उमरिया (संवाद) नगरपालिका उमरिया के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर की उम्मीद है। भाजपा ने इसके लिए रणनीति भी तैयार कर ली है वही इस चुनाव में क्रॉस वोटिंग की संभावना भी बढ़ी हुई है। 
जानकारी के मुताबिक नगर पालिका उमरिया में आज हो रहे अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में जहां कांग्रेस पार्टी 14 पार्षदों के साथ चुनाव मैदान में उतरी है और सीधे तौर पर अपने पार्षदों का दम भरकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव जीतने का दावा कर रही है। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे और शहर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने मिलकर रणनीति बनाई है जिसमें किसी भी पार्टी की जीत और हार आसान होते दिखाई नहीं दे रही है। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की रणनीति में कांग्रेस के कुछ पार्षद भी प्रभावित हुए हैं। जिसके कारण क्रास वोटिंग का खतरा बढ़ गया है। हालांकि कांग्रेस ने भाजपा की चाल और रणनीति को समझकर फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। लेकिन कुछ ऐसे लोगों के द्वारा भितरघात की जानकारी मिल रही है जिन पर कांग्रेस आंख मूंदकर भरोसा करती है, उन्हीं लोगों ने लक्ष्मी नारायण की मन माफिक बोली लगाई है इसके अलावा अलग से भी महत्वपूर्ण कार्य साधना कराई है। अब यह सवाल है कि जिस तरह से उन्होंने अपनी बात मनवाई क्या उसी तरीके से चुनाव में वोटिंग होगी या नही।
बहरहाल यह पूरी जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। इसमें कितनी सच्चाई और कितनी अफवाह है यह तो चुनाव उपरांत नतीजे के बाद ही पता चल सकेगा कि किसकी भूमिका कहां और कैसी रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here