नगरपालिका उमरिया और नगरपरिषद मानपुर का कॉउंन डाउन शुरू,बस एक रात का फासला बाकी

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिले की नगरपरिषद चंदिया और नगरपरिषद नौरोजाबाद में भाजपा की जीत के बाद उमरिया नगरपालिका और नगरपरिषद मानपुर का कॉउंन डाउन शुरू हो चुका है बस एक रात का फासला बाकी है। जिसमे सुबह 10:30 बजे से अध्यक्ष और इसके बाद उपाध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया प्रारम्भ कराई जाएगी।
इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव के द्वारा नगर पालिका , नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निर्वाचन और प्रथम सम्मिलन  का कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम अनुसार नगर पालिका उमरिया और नगर पारिषद मानपुर में 10 अगस्त को  संपादित की जाएगी। सम्मिलन की अध्यक्षता हेतु नगरीय निकायवार अधिकारियों को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन कराए जाने हेतु सक्षम अधिकारी नियुक्त किए गए है।
 नगर पालिका परिषद उमरिया में अध्यक्ष , उपाध्यक्ष के निर्वाचन (सम्मिलन) की कार्यवाही 10 अगस्त को सामुदायिक भवन उमरिया में प्रातः 10.30 बजे से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में की जाएगी, उनके साथ बृंदेश पाण्डेय  प्रभारी तहसीलदार चंदिया भी उपस्थित रहेंगे।
नगर परिषद मानपुर में अध्यक्ष , उपाध्यक्ष के निर्वाचन (सम्मिलन) की कार्यवाही 10 अगस्त को कार्यालय नगर परिषद मानपुर में प्रातः 10.30 बजे से सिद्धार्थ पटेल की अध्यक्षता में की जाएगी, उनके साथ राजेश पारस नायब तहसीलदार भी उपस्थित रहेंगे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *