नगरपरिषद चंदिया और नौरोजाबाद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 8 अगस्त को, जानिये किस पार्टी की बनेगी नगर सरकार

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिले के चंदिया नगर परिषद और नौरोजाबाद नगर परिषद में प्रथम सम्मिलन के साथ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कल 8 अगस्त को संपन्न कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के द्वारा जारी आदेश में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वहीं नगर परिषद चंदिया में अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव 8 अगस्त को स्थानीय टाउन हॉल में प्रातः 10:30 बजे से प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। जिसमें एसडीएम नेहा सोनी की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। 

इसी प्रकार नगर परिषद नौरोजाबाद में एडीएम अशोक ओहरी की अध्यक्षता में 8 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे स्थानीय जोहिला भवन में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। 

नगर परिषद चंदिया में है भाजपा की स्थिति मजबूत

नगरपरिषद चंदिया में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है। हालांकि दोनो ही प्रमुख दल भाजपा कांग्रेस जीत के बहुमत से दूर है। यहाँ के निर्धारित 15 वार्ड में से जिसमे भाजपा के 7 पार्षद विजयी हुए है वही कांग्रेस पार्टी से 3 और 1 बसपा का पार्षद चुना गया है। इसके अलावा 4 पार्षद निर्दलीय के रूप में चुनाव जीते है। नगर परिषद में बहुमत का आंकड़ा 8 है। जिससे यह कयास लगाए जा रहे है भाजपा  सिर्फ 1 निर्दलीय पार्षद के सहयोग से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बना सकती है वहीं इस  मामले में कांग्रेस कोसों दूर नजर आती है। फिर भी कांग्रेस चुनाव लड़ने और प्रत्यासी उतारने की जुगत में है।

नगर परिषद नौरोजाबाद में भाजपा का वर्चस्व

नगर परिषद नौरोजाबाद की बात करे तो यहां पर भी भाजपा का वर्चस्व साफ नजर आता है। यहाँ के निर्धारित 15 वार्डों में से भजपा 7 और कांग्रेस से 5 पार्षद विजयी हुए है। इसके अलावा 3 पार्षद निर्दलीय के रुप मे है। वहीं निर्दलीय पार्षद नईम बेग के द्वारा भाजपा में शामिल हो जाने के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने के लिए जो बहुमत का आंकड़ा 8 होना चाहिए उसमें भाजपा सफल हो गई है। वहीं भाजपा से कांग्रेस पार्टी में आकर सतीलाल ने भी वार्ड नंबर 4 से जुङाव लड़कर पार्षदी जीती है और वे पूरी कोशिश में लगे है कि अध्यक्ष का चुनाव लड़ने और जीतने के फिराक में है। इसके लिए वे निर्दलीय पार्षदों को अपने पक्ष में लेने प्रयास कर रहे है। 
बहरहाल नगर परिषद चंदिया में भाजपा की स्थिति साफ नजर आती है वहीं नौरोजाबाद नगर परिषद भी भाजपा के पक्ष में स्पष्ट है। फिर भी नौरोजाबाद में भितरघात की आशंका से भी इंकार नही किया जा सकता। देखना होगा कल 8 अगस्त को नौरोजाबाद और चंदिया में किस पार्टी की नगर सरकार बनती है। 
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *