उमरिया। उमरिया से चंदिया रोड के मंसूरी पेट्रोल पंप के करीब बस-बोलेरी के भिड़ंत की खबर है,इस घटना में चंदिया पुलिस का बोलेरो वाहन में टीआई सहित कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।खबर है कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो चंदिया पुलिस की है।
इस घटना में चंदिया टीआई जोधन सिंह परस्ते एवम कांस्टेबल सौरभ दांगी गम्भीर रूप से घायल बताये जा रहे है। टीआई जोधन सिंह हादसे में गम्भीर रूप से घायल हुये है थे,जिस वजह से प्राथमिक उपचार कर उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है।