शहडोल। जिले के नगर परिषद खाँड़ देवलोंद मैं पदस्थ एक महिला उप यंत्री को लोकायुक्त रीवा की टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने उपयंत्री के खिलाफ मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।
कार्य का विवरणशिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 07.04.2026 को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया जिसमें लेख किया कि मेरे द्वारा नगर परिषद खांड जिला शहडोल के खेल मैदान में स्टेयर का निर्माण कार्य निविदा न्यूनतम दर होने पर प्राप्त किया गया। जिसका अंतिम देयक तैयार किए जाने के बाद उपयंत्री सुधा वर्मा द्वारा मूल्यांकन नहीं किया जा रहा है उनके द्वारा मूल्यांकन के लिये 20000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है । शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त संभाग रीवा के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाटीदार द्वारा सत्यापन कराया गया । शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपिया द्वारा रिश्वत की मांग करना सही पाया गया | आज दिनांक 09.04.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील कुमार पाटीदार के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपिया सुधा वर्मा पिता श्री रामकुमार वर्मा उम्र 35 वर्ष, मूल निवासी– ग्राम मड़वास,पोस्ट–मड़वास, थाना/तहसील–मझौली जिला सीधी (म.प्र.) वर्तमान निवासी–शासकीय आवास नगर परिषद खाड़ जिला शहडोल(म.प्र.) पद–उपयंत्री नगर परिषद खंड बाणसागर जिला शहडोल म.प्र. को 10,000/- रुपए रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है | आरोपी के विरुद्ध धारा 7 (क)भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया । टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है ।
ट्रेपकर्ता अधिकारी संदीप सिंह भदौरिया निरीक्षक विपुस्था लोकायुक्त कार्यालय रीवा ,एस. राम. मरावी, निरीक्षक , श्रीमती आकांक्षा शुक्ला , उप निरीक्षक विपुस्था लोकायुक्त कार्यालय रीवा,स्वतंत्र शासकीय गवाह द्वारा 12 सदस्यीय टीम के साथ कार्यवाही की जा रही है