एक रेंजर की बेशर्मी,पौधों की जगह रोप दिए बेशरम.?

Editor in cheif
2 Min Read

उमरिया। जिले की कोल माइंस और अन्य जगहों पर पौधारोपण की जिम्मेदारी वन विकास निगम को दी गई है। इसी कड़ी में कोल माइंस जोहिला क्षेत्र मैं भी वन विकास निगम को पौधारोपण की जिम्मेदारी दी गई है लेकिन यहां एक रेंजर की बड़ी बेशर्मी भरी करतूत सामने आई है ?

मिली जानकारी के मुताबिक जोहिला क्षेत्र अंतर्गत विंध्या कोल माइंस नान डंप पौधा रोपण का कार्य 2020 में वन विकास निगम उमरिया को सौंपा गया था, जबकि अनुबंध के अनुसार साल 2025 में पौध तैयार करके हैंड ओवर किया जाना था। लेकिन वन विकास निगम के एक रेंजर के द्वारा पौधारोपण नहीं किया गया और ना ही आज तक हैंड ओवर किया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वन विकास निगम में पदस्थ रेंजर योगेश गुप्ता को यह जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन उन्होंने बेशर्मी की हद कर दी, एक तो उन्होंने अनुबंध के अनुसार कार्य नहीं किया और समय पूरा हो गया, और तो और सूत्र बताते हैं कि अब वह एक बार पुनः वृक्षारोपण कर रहे हैं जिसमें कई जगहों पर “बेशरम” के पौधे भी लगाए जाने की जानकारी मिली है।

इस मामले में जब वन विकास निगम के प्रबंधक अमित पटौदी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आपके माध्यम से जानकारी दी गई है मैं मामले को दिखवाता हूं। हालांकि इसके अलावा भी अन्य कई ऐसे मामले देखें और सुने गए हैं जिसमें उक्त रेंजर की कई कारगुजारियां सामने आई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *