उमरिया। बीते कुछ दिनों से मीडिया में एसपी ऑफिस में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर की करगुजारियां सुर्खियां बनी हुई है। लेकिन क्या इस सब इंस्पेक्टर की करगुजारियां जिले के पुलिस अधीक्षक को पता है या नहीं इसकी जानकारी नहीं हो पाई है, लेकिन यह मामला बेहद गंभीर समझ आता है इसलिए संवेदनशील पुलिस अधीक्षक को मामले का स्वयं संज्ञान लेकर इसके तह तक जाना चाहिए। मामले में बताया जा रहा है कि उक्त सब इंस्पेक्टर कालरी क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरो से लगातार संपर्क कर एसपी के नाम से सीधे लेनदेन की बात कर रहा है.?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में ओवरलोड वाहनों पर रोक क्यों नहीं लग पा रही है, इसका कुछ-कुछ खुलासा अब होने लगा है। पता चला है कि एसपी आफिस में पदस्थ एक सब
इंस्पेक्टर इन दिनों जिले के कई ट्रांसपोर्टरों से लगातार संपर्क कर रहा है। खासतौर से कालरी क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों से यह संब इंस्पेक्टर सीधे लेनदेन की बात कर रहा है। यह भी पता चला है कि उक्त सब इंस्पेक्टर ने नौरोजाबाद क्षेत्र के कुछ ट्रांसपोर्टरों से सीधे संपर्क साध लिया है और न सिर्फ जिले के बल्कि संभाग के अधिकारियों के नाम से भी अपनी मांग उनके सामने रख रहा है। इस बात की तस्दीक जिले के अधिकारी स्वयं उक्त सब इंस्पेक्टर के उस मोबाइल से कर सकते हैं जिससे वह ट्रांसपोर्टरों से संपर्क करता है।

बताया गया है कि कालरी क्षेत्र में साइडिंग तक कोयले की ढुलाई के लिए आने वाले वाहनों से एंट्री के तौर पर वसूली की जा रही है। यह वसूली प्रति टन के हिसाब से हो रही है।अलग-अलग ट्रकों से वसूली न करनी पड़े इसके लिए ट्रांसपोर्टरों से संपर्क किया जा रहा है। यह जानकारी भी सामने आई है कि संभाग के अधिकारियों के नाम से दबाव बनाया जा रहा है ताकि काम आसानी से हो सके। हालांकि ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि अब न तो उनके पास ज्यादा काम है और न ही आने वाले दिनों में शेष काम भी बाकी रहने की उम्मीद है।
इसके अलावा भी यह भी जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है कि सब इंस्पेक्टर के द्वारा पड़ोसी जिले के ट्रांसपोर्टरों जिनकी गाड़ियां इस जिले से होकर कटनी की ओर जाती हैं उनसे भी डायरेक्ट संपर्क किये जाने की जानकारी मिल रही है। इस मामले में पुख्ता जानकारी के साथ आगामी दिनों में समाचार प्रकाशित किया जाएगा।