बिना राधे न होरी होय.. और आज घरे ना जावै हो समधिन.. फ़ाग गीतों में जमकर थिरके नेता

Editor in cheif
3 Min Read

भाजपा कार्यालय में मना होली मिलन

उमरिया। रंगोत्सव के ऐतिहासिक और महान पर्व होली को लेकर जहां पूरा देश होली मना रहा था वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें सबसे पहले कार्यालय में सुंदरकांड का पाठ कराया गया। इसके बाद देशी फाग गीतों में भाजपा नेता और कार्यकर्ता जमकर थिरकते नजर आए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथलेश पयासी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, महामंत्री दीपक छतवानी, राधेलाल कोल सहित अन्य तमाम भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं,बल्कि आपसी स्नेह, विश्वास, सहयोग और एकता का प्रतीक है। आज के दिन सभी लोग तमाम सारे गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलते हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की निरंतर बढ़ती ताकत और सफलता के पीछे आप सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। पार्टी का एक-एक ऊर्जावान कार्यकर्ता मजबूत नींव की तरह हैं जो निरंतर और निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को सशक्त बनाते हैं।

भाजपा कार्यालय में होली मिलन समारोह के दौरान भाजपा नेताओं ने जहां फाग गीतों की झड़ी लगा दी, वहीं कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फ़ाग गीतों की धुन पर जमकर थिरकते और झूमते नजर आए। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के फाग गीतो में.. बिना राधे ना होरी होय, नगर मा दइदे बोलउआ राधे का…। तो भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथलेश पयासी ने गाया.. आज घरे ना जावै हो समधिन,परै-परै मुस्कावै हो समधिन आज घरे ना जावै..। पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी जमकर फाग गीत गाए उन्होंने गाया.. रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे.. और होली खेले रघुवीरा अवध में,होली खेले रघुवीरा..। इसके अलावा नेताओं ने कई धार्मिक भजन भी गाए।

इस दौरान भाजपा उपाध्यक्ष अमित सिंह, भाजपा नेता रामनारायण पयासी,नगर पंचायत चंदिया अध्यक्ष पुरुषोत्तम कोल, ग्रामीण पंडाल अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, पूर्व उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार, विष्णु भारती, सह कार्यालय मंत्री नीरज चांदनी, कमलेश गुप्ता, दिनेश पांडे, राजेंद्र कोल, मनीष सिंह, राकेश टार्जन, दीपन दर्द्वंशी, सौरभ पयासी, आशुतोष तिवारी, आयुष पाठक, अखंड प्रताप सिंह,शुशील गौतम, रामाधार चौधरी,सुनील बर्मन, दीपक गुप्ता, नितिन बासनी, आशिक बर्मन, राजेश, अमन बर्मन, जीतू बड़ी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *