सीएम डॉ मोहन की सुरक्षा में भारी चूक,काले झंडे दिखाकर सीएम को रोकने का प्रयास,कलेक्टर ने भांजी लाठियां

Editor in cheif
1 Min Read

शहडोल।एक दिवसीय शहडोल दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में प्रशासन की गंभीर चूक और लापरवाही उजागर हुई है।लालपुर हवाई अड्डे से कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को गोपालपुर तिराहे के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क में उतरकर काले झंडे दिखाते हुए रोकने की कोशिश की, इस दौरान स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई, जिससे प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।

कांग्रेसियों ने अपने विरोध प्रदर्शन की सूचना पहले ही प्रशासन को दे दी थी, इसके बावजूद सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन में भारी चूक सामने आई, विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता काफिले के काफी करीब पहुंच गए और सड़क पर कूद-कूद कर नारेबाजी करते हुए काले झंडे दिखाए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई प्रदर्शनकारियों को नजरबंद कर थाने ले जाया गया और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

इसी दौरान एक और विवाद तब खड़ा हो गया, जब विरोध कर रहे कांग्रेसी पर शहडोल कलेक्टर केदार सिंह द्वारा लाठी भांजी गई प्रशासन की कार्यशैली और अधिकारियों की भूमिका पर राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *