शहडोल (संवाद)। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 8 फरवरी 2026 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार 8 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे भोपाल से प्रस्थान होंगे, प्रातः 11:55 बजे शहडोल के लालपुर हेलीपैड पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम गंधिया एवं धनपुरी में सहभागिता निभाएंगे एवं दोपहर 3:15 बजे गंधिया हेलीपैड से रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री और शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री डॉ राजेंद्र शुक्ला पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी सहित जिले के तीनों विधायक शामिल रहेंगे।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव माता शबरी जयंती के अवसर पर शहडोल जिले की जयसिंहनगर जनपद अंतर्गत राम वन गमन पथ सीतामढ़ी गंधिया में राम जानकी मंदिर परिसर मंदिर का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे वहीं नगर पालिका धनपुरी अंतर्गत निर्मित आधुनिक वाटर पार्क का लोकार्पण करेंगे इसके अलावा कम डॉक्टर मोहन शहडोल जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमि पूजन एवं योजनाओं के लाभांवित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।