पाकिस्तानी ISI के निशाने पर पूर्व सीएम शिवराज,आवास में बैरिकेडिंग कर बढ़ाई गई सुरक्षा

Editor in cheif
2 Min Read

नई दिल्ली (संवाद)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है उनके दिल्ली और भोपाल स्थित सरकारी आवास में भी बैरिकेटिंग कर सुरक्षा बलों को तैयार किया गया है। जिसमें बताया गया कि शिवराज सिंह चौहान पाकिस्तानी ISI के निशाने पर है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के डीजीपी, मुख्य सचिव और दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त को निर्देश दिए हैं।

MP News: सीएम डॉ मोहन यादव की बड़ी घोषणा, 3 महिला क्रिकेटर्स को देंगे 25-25 लाख

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद शिवराज सिंह चौहान के आवास पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और शनिवार से ही बड़ी संख्या में सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। शिवराज सिंह के दिल्ली और भोपाल स्थित आवास पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा बल के तैनाती देख लोग हैरान होने लगे। हेलो प्लीज केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा भेजे गए पत्र को मध्य प्रदेश के डीजीपी ने सार्वजनिक नहीं किया है।

लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय को कुछ इनपुट मिले थे जिसके कारण ऐतिहातन सुरक्षा बढ़ती जा रही है। पत्र में बताया गया कि पाकिस्तानी ISI से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को खतरा है।केंद्रीय गृह मंत्रालय के पत्र के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्रीय सुरक्षा बल और राज्य के सुरक्षा बलों के द्वारा आपसी तालमेल बनाकर निगरानी रखी जा रही है।

MP News: प्रेमिका को गैर मर्द के साथ शारीरिक संबंध बनाते देख प्रेमी का खौल गया खून,प्रेमिका के प्राइवेट पार्ट जलाकर उतारा मौत के घाट

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *