नेता ने सिविल सर्जन के मुंह में पोती कालिख, विरोध में डॉक्टरों ने जमकर मचाया हंगामा,यहां जानिए वजह

Editor in cheif
2 Min Read

MP (संवाद)। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक अजीबोगरीब घटनाक्रम सामने आया है जिसमें शिवसेना के नेताओं ने जिला चिकित्सालय में पदस्थ सिविल सर्जन डॉक्टर एसबी खरे के मुंह में कालिख पोत दी। सिविल सर्जन डॉक्टर एसबी खरे सुबह 9:00 बजे अपने निवास से अस्पताल के लिए निकल रहे थे तभी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शिव सैनिकों ने घटना को अंजाम दिया है। लेकिन शिव सैनिक विवेक पांडे का कहना है कि डॉक्टर सब खरे अपने प्राइवेट क्लीनिक पर मरीज देखकर निकल रहे थे। सिविल सर्जन के साथ घटी घटना के बाद अन्य साथी डॉक्टरों में आक्रोश पनप गया और उन्होंने जमकर हंगामा मचाया।

MP: पति ने ब्लेड से काट दी पत्नी की पूरी नाक, पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार,यहां जानिए इसकी वजह

मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिनों सीधी के सरकारी अस्पताल में एक शिव सैनिक की कथित गलत इलाज के कारण मौत हो गई थी। इसी मामले से शिव सैनिक आक्रोशित रहे हैं और वह लगातार स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया था। यही वजह है कि सिविल सर्जन के साथ कालिख पोतने की घटना को भी इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। शिव सैनिकों ने सिविल सर्जन के मुंह पर कालिख पोती और उसका वीडियो भी बनाया। इस दौरान सिविल सर्जन के आंखों में भी स्याही चली गई थी जिसे शिव सैनिक ने अपने गमछे से उनकी आंख को साफ किया। इस संबंध का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

MP: अचानक एक पल में युवक की थम गई सांसे,जिम से लौटकर खाया था हाफ फ़्राय अंडा,इसके बाद…

वहीं सिविल सर्जन के साथ हुई कालिक पोतने की घटना के बाद स्वास्थ्य महकमा सहित तमाम डॉक्टरो ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपी शिव सैनिकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करने लगे। पुलिस ने भी कार्यवाही करते हुए तीन शिव सैनिकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए तीनों की गिरफ्तारी कर ली है।

टॉफी का लालच देकर एक बुजुर्ग ने मासूम के साथ की घिनौनी हरकत,घर बुलाकर किया दुष्कर्म

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *