मतदाता पुनरीक्षण सर्वे पर सख्ती, एक BLO को आधी रात कलेक्टर ने किया बर्खास्त,कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Editor in cheif
2 Min Read

MP (संवाद)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण SIR सर्वे शुरू होते ही BLO की लापरवाही सामने आने लगी है। लेकिन मामले में शक्ति भी दिखाई जा रही है राजधानी भोपाल में एक BLO को ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने के चलते कलेक्टर ने आधी रात सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

ब्लू के ड्यूटी में उपस्थित नहीं होने के कारण कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रशांत दुबे को तत्काल बर्खास्त कर दिया। कलेक्टर ने SIR सर्वे में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

Katni: हवाला और गैंबलिंग में चीन से जुड़े कटनी के तार, 30 लोगों के खाते में 25 करोड़ से अधिक का डिजिटल अरेस्ट,जांच में जुटी पुलिस

बर्खास्त कर्मचारी प्रशांत दुबे भोपाल के गोविंदपुरा विधानसभा अंतर्गत पोलिंग बूथ नंबर 250 पर SIR सर्वे की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन वह ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए जिसके चलते उनके ऊपर कलेक्टर ने कार्यवाही की है। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह स्वयं कई पोलिंग बूथ पर पहुंचकर सर्वे कार्य में लगे कर्मचारी की जानकारी ली है। इसके अलावा उनके द्वारा कई बूथों में गणना पत्रक भरवाए हैं। कलेक्टर की सक्रियता को देख अन्य अधिकारी जैसे एसडीएम तहसीलदार सहित अन्य पूरी सक्रियता के साथ जुट गए हैं।

मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण SIR सर्वे शुरू होते ही राजधानी भोपाल में कर्मचारियों को बर्खास्त करने की यह पहली कार्रवाई है। जैसे ही इस कार्यवाही की जानकारी अन्य जिलों की कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी और सर्वे में तैनात BLO के कान खड़े हो गए हैं।

खनिज माफिया के दबाव में आकर बेगुनाह पर NSA लगाने का आरोप, हाईकोर्ट ने कलेक्टर पर लगाया 2 लाख का जुर्माना

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *