MP BJP: सागर,मऊगंज और देवास की जिला कार्यकारिणी घोषित,अन्य जिलों की आज हो सकती है घोषणा

Editor in cheif
1 Min Read

भोपाल (संवाद)। बहु प्रतीक्षित मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा शुरू हो चुकी है मध्य प्रदेश भाजपा के द्वारा तीन जिलों देवास मऊगंज और सागर जिले की जिला कार्य करने की घोषणा की जा चुकी है। शेष अन्य जिलों की घोषणा सोमवार शाम तक किए जाने की संभावना जताई गई है।

रविवार देर शाम हुई तीन जिलों के जिला कार्यकारिणी की घोषणा में देवास जिले में 22 पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है,जिसमें 8 जिला उपाध्यक्ष, 3 जिला महामंत्री, 7 जिला मंत्री, 1 जिला कोषाध्यक्ष, 1 सह कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री और 1 सह कार्यालय मंत्री शामिल है। इसी तरह सागर जिले में 22 पदाधिकारी की कार्यकारिणी बनाई गई है जिसमें 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री,8 जिला मंत्री,1 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री, 1 सह कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं।

मऊगंज जिले में भाजपा की कार्यकारिणी में 26 पदाधिकारी को शामिल किया गया है जिसमें 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 7 जिला मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 सह कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री, 1 सह कार्यालय मंत्री, 1 मीडिया प्रभारी, 1 सह मीडिया प्रभारी, एक सोशल मीडिया संयोजक, एक आईटीसेल संयोजक बनाए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *