उमरिया (संवाद)। जिले में एक अधिकारी वर्ग के व्यक्ति ने अपने पद और पावर का इस्तेमाल एक गरीब, मजदूर महिला के शोषण के लिए किया है। कुछ दिन बाद पीड़ित महिला अधिकारी के चंगुल से छूटने के बाद कलेक्टर से लिखित शिकायत कर उस अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने कलेक्टर को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वन विकास निगम का एक रेंजर ने जबरन पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ किया है,महिला के द्वारा के मना करने पर जान से मारने और उसकी गरीबी का हवाला देकर डराने और इलाके में उसे बदनाम कर देने की धमकी देता है, मामला थाना नौरोजाबाद के घुलघुली इलाके का है। पीड़ित महिला का पति गुजर जाने के बाद परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था,और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उस महिला के ऊपर आ गई थी लिहाजा मजदूरी की तलाश में आसपास की कुछ महिलाओं से चर्चा के बाद उसी इलाके में वन विकास निगम का काम चल रहा था,इसके बाद पीड़ित महिला भी बाकी महिलाओं के साथ मजदूरी करने जाने लगी। महिला को देख रेंजर की गंदी नीयत उसपर पड़ गई,और मौका पाकर रेंजर ने जबरजस्ती उस महिला को अपने हवस का शिकार बनाया और उसके बाद पीड़ित महिला को धमकी भी दिया कि अगर किसी से बताएगी तो जान से मरवा दूंगा और जितने दिन मजदूरी की है उसका भुगतान भी नही करूँगा।
रेंजर के धमकाने से पीड़ित मजबूर महिला डर गई थी लेकिन अंदर ही अंदर घुटन महसूस कर रही थी और एक दिन मौका पाकर महिला ने कलेक्टर से उसके साथ हुई ज्यादती की एक लिखित शिकायत कर कार्यवाही करने की मांग की है,वही कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला के शिकायती पत्र को कार्यवाही के लिए पुलिस के पास भेज दिया है।