
MP: डिंडौरी के पूर्व कलेक्टर विकास मिश्रा बने CM के उप सचिव, IAS तबादला आदेश जारी

भोपाल (संवाद)। मध्य प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के (IAS) अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश काफी समय से लंबित है। इस बीच आईएएस और पूर्व में डिंडोरी जिले के कलेक्टर रहे विकास मिश्रा को मुख्यमंत्री का उप सचिव बनाया गया है। इसी के साथ आईएएस आलोक कुमार सिंह प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य विपणन संघ मर्यादित को मुख्यमंत्री के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा मुख्य सचिव अनुराग जैन के हस्ताक्षर से यह ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है। बता दे कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों और कई जिलों के कलेक्टरों को भी बदला जाना है, इसके लिए बकायदे सूची भी तैयार कर ली गई थी लेकिन फिलहाल ट्रांसफर आदेश जारी नहीं हुए हैं। इस बीच यह आदेश जारी हुआ है जिसमें दो आईएएस अफसरो को इधर से उधर किया गया है।

Leave a comment