शहडोल (संवाद)। जिले के जयसिंहनगर इलाके के ढोलर गांव से पिकप में एक बारात जा रही थी जिसमे 45 से 50 लोग सवार थे। तभी देर रात अचानक पिकप अनियंत्रित होकर दुर्घटना की शिकार हो गई जिसमें 5 बारातियों की दुखद मौत हो गई है। इसके अलावा पिकप में सवार 30 से ज्यादा लोग घायल हुए है।जिसमे 10 लोंगो की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शहडोल जिले के जयसिंहनगर इलाके के ढोलर नामक गाँव से एक बारात पिकप में सवार होकर देवलोद जा रही थी तभी अचानक ब्यौहारी के तिहकी गांव के पास पिकप दुर्घटना का शिकार हो गई और तेज रफ्तार पिकप अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे सवार 4 बारातियों की घटना स्थल पर दुखद मौत हो गई है। 1 की मौत उपचार के दौरान हुई है। इसके अलावा 30 से ज्यादा बारातियों को चोंटे आई है जिससे वे घायल हो गए है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से सभी घायलों की ब्यौहारी स्थित अस्पताल लाया गया जहां पर सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। जिसमे 10 लोंगो की हालत नाजुक बनी होने के कारण उन्हें हायर सेंटर अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी के बाद मौके का जायजा लेने एडीजीपी डीसी सागर, कलेक्टर वंदना वैद्य सहित पुलिस की अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और आवश्यक कार्यवाही और उपचार के निर्देश दिए है।