MP: इस अफसर ने रिटायरमेंट के 2 दिन पहले ली 50 हजार की रिश्वत,लोकायुक्त ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

MP (संवाद)। मध्य प्रदेश में लगातार शासकीय अधिकारी कर्मचारी रिश्वतखोरी और घूंसखोरी में इस कदर लिप्त है कि प्रदेश में कहीं ना कहीं से लोकायुक्त कार्यवाही में रिश्वत लेते पकड़े जाने की खबरें आए दिन आती रहती हैं। एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के सागर से सामने आया है जहां एक अधिकारी अपने रिटायरमेंट के दो दिन पहले 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ लोकायुक्त में गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सागर कृषि विभाग में पदस्थ वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संतोष कुमार जैन के द्वारा एक कृषि सेवा केंद्र के दुकानदार से दुकान के नवीनीकरण और प्रिंसिपल सर्टिफिकेट बनाने के लिए 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। दुकानदार ने ₹10000 तुरंत दे दिए थे और बाकी की राशि आज शनिवार को देने की बात कही थी। इसके बाद तय समय के अनुसार कृषि विकास अधिकारी ने दुकानदार के दुकान जाकर जैसे ही 50 हजार की रिश्वत ली, उसके बाद लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ लिया।
बताया गया कि सागर के पुरानी गल्ला मंडी में खुशहाल कृषि सेवा केंद्र के विक्रेता सुनील कुमार जैन ने शुक्रवार को लोकायुक्त कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन उनकी दुकान का लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवश्यक प्रिंसिपल सर्टिफिकेट बनवाने और मक्का का सैंपल उनके पक्ष में करने के एवज में 1 लाख रूपए की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। जिसमें सुनील कुमार जैन ने ₹10,000 मौके पर दिए और बाकी ₹50,000 शनिवार को दुकान पर देने की बात तय हुई।
इसके बाद आज शनिवार को तय समय के अनुसार दोपहर 2:00 बजे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सुनील कुमार जैन ने कृषि सेवा केंद्र की दुकान पर जाकर विक्रेता से 50000 की रिश्वत जैसे ही ली उसके तुरंत बाद लोकायुक्त की टीम ने छापा मार करवाई कर दी लोकायुक्त ने कृषि विकास अधिकारी को रिश्वत की राशि सहित रंगे हाथ पकड़ लिया और उनके जब हाथ धुलवाए गए तब उनके हाथ से लाल कलर का रंग निकलने लगा। लोकायुक्त ने रिश्वतखोर अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।
https://panchayatisamvad.com/mp-next-week-bjp-will-get-new-state-president-to-come-to-the-capital-on-1-july-election-supervisor-dharmendra-pradhan/
Leave a comment