
MP: अगले हफ्ते मिल जाएगा भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष.? 1 जुलाई को राजधानी आएंगे चुनाव पर्यवेक्षक धर्मेंद्र प्रधान

MP (संवाद)। मध्य प्रदेश में काफी लंबे समय से बहु प्रतीक्षित भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष अब बहुत जल्द मिलने वाला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जुलाई महीने के पहले सप्ताह में ही बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और उनके नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी, इसके लिए 1 जुलाई को चुनाव पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच रहे हैं। जहां उनके द्वारा प्रदेश अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
दरअसल बीते काफी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठन में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर प्रतीक्षा चल रही है कई बार प्रदेश अध्यक्ष बनते बनते टल गया। लेकिन अब यह इंतजार समाप्त होते दिखाई दे रहा है अगले सप्ताह या नहीं जुलाई के पहले ही सप्ताह में प्रेस अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को 1 जुलाई को राजधानी भोपाल भेजा जा रहा है जो प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया को पूरा करेंगे।
https://panchayatisamvad.com/asp-pratipal-singh-mahobias-transfer-now-sitaram-satya-will-be-the-new-asp/
बताया गया कि मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है संभावित मध्य प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक 1 या 2 जुलाई को संगठन के चुनाव की अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी इसके बाद चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होगी। बताया जा रहा है कि 15 से 20 जुलाई के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा कर दी जाएगी। मतलब यह कि संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा।
https://panchayatisamvad.com/nurse-student-training-was-killed-in-broad-daylight-in-district-hospital/
मध्य प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर इस दौड़ में जो नाम प्रारंभ से ही सामने आ रहे थे वह नाम अभी भी चल रहे हैं और यह भी प्रयास लगाया जा रहा है कि इन्हीं नाम में से किसी एक को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया जाएगा। संभावित दावेदारों में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सांसद वीडी शर्मा, बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल, सुमर सिंह सोलंकी, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, सांसद गजेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, लाल सिंह आर्य, राजेंद्र शुक्ल और अरविन्द भदौरिया आदि के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

https://panchayatisamvad.com/ti-will-have-to-decorate-the-unique-high-court-1-thousand-fruitful-plants/
Leave a comment