Accident: पुल से नीचे गिरी अनियंत्रित कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत 2 अन्य गंभीर रूप से घायल

Editor in cheif
2 Min Read
जबलपुर (संवाद)। मध्य प्रदेश के जबलपुर मैं एक भीषण और दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर पल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिर गई जिसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वही दो अन्य गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती किया है वही चारों मृत को के शव को भी आगामी कार्यवाही के लिए अस्पताल पहुंचाया है।

Accident: पुल से नीचे गिरी अनियंत्रित कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत 2 अन्य गंभीर रूप से घायल

यह पूरा मामला जबलपुर के चरगावं थाना इलाके का है जहां गोटेगांव से जबलपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सोमती नहर में बने पुल से टकरा गई और पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए पुल के नीचे गिर गई। कर में सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस को जानकारी के बाद मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया है। वही मृतकों के शव को भी पीएम की कार्यवाही के लिए अस्पताल भेजा है।

Accident: पुल से नीचे गिरी अनियंत्रित कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत 2 अन्य गंभीर रूप से घायल

घटना के संबंध में प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि गोटेगांव की तरफ से आ रही कर काफी तेज रफ्तार में रही है इस दौरान कर अनियंत्रित हो गई और नहर के पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिर गई मौके पर मौजूद लोगों ने 100 डायल और 108 एम्बुलेंस को फोन करके घटना की जानकारी दी इसके बाद पुलिस पहुंचकर तत्काल कार्रवाई में जुट गई।

Accident: पुल से नीचे गिरी अनियंत्रित कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत 2 अन्य गंभीर रूप से घायल

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *