CMO नौरोजाबाद ज्योति सिंह सस्पेंड, निर्माण कार्यों और सामग्री क्रय में की व्यापक गड़बड़ी, निर्देशों की भी की अवहेलना

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया  (संवाद। उमरिया जिले के अंतर्गत नौरोजाबाद में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह के कारनामे किसी से छिपे नहीं है। लगातार लंबे समय से उनके द्वारा निर्माण कार्यों और सामग्री की खरीद फरोख्त में गड़बड़ी की जाती रही है। इसी के चलते कमिश्नर शहडोल के निर्देश पर कलेक्टर उमरिया के द्वारा मामले की जांच कराई गई जिसमें व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी होना सिद्ध पाया गया।

CMO नौरोजाबाद ज्योति सिंह सस्पेंड, निर्माण कार्यों और सामग्री क्रय में की व्यापक गड़बड़ी, निर्देशों की भी की अवहेलना

पूरे मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद कलेक्टर उमरिया के द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नौरोजाबाद ज्योति सिंह को पत्र जारी कर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया और 7 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया था। लेकिन सीएमओ ज्योति सिंह के द्वारा कारण बताओं नोटिस का भी जवाब नहीं दिया गया, जिससे यह प्रतीत होता है कि उनकी मानसिकता ही कुछ इस तरीके से है वही ज्योति सिंह की कार्यशैली से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का भी लगातार अवहेलना करना प्रतिलक्षित होता है।

CMO नौरोजाबाद ज्योति सिंह सस्पेंड, निर्माण कार्यों और सामग्री क्रय में की व्यापक गड़बड़ी, निर्देशों की भी की अवहेलना

सीएमओ नौरोजाबाद ज्योति सिंह के उक्त कृत मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण संहिता के विपरीत एवं दंडनीय है। इसी के चलते मध्य प्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 (1) क के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों को उपयोग में लाते हुए कमिश्नर शहडोल श्रीमती सुरभि गुप्ता ने नगर परिषद नौरोजाबाद की सीएमओ ज्योति सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

CMO नौरोजाबाद ज्योति सिंह सस्पेंड, निर्माण कार्यों और सामग्री क्रय में की व्यापक गड़बड़ी, निर्देशों की भी की अवहेलना

बता दें कि सीएमओ ज्योति सिंह इसके पहले उमरिया नगर पालिका परिषद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी रही है। इस दौरान भी इनके द्वारा तमाम कार्यों और खरीदी में व्यापक रूप से गड़बड़ी सामने आई थी जिसके चलते ज्योति सिंह कई अखबारों और चैनलों की सुर्खियों में रही है। इस दौरान भी उनके क्रियाकलापों की जांच कराई गई जिसमें गड़बड़ियां सामने आई थी इसके बाद उनका स्थानांतरण नगर परिषद नौरोजाबाद के लिए किया गया है जहां वह लगातार सामग्री की खरीदी और निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार में संलिपित रही है।

CMO नौरोजाबाद ज्योति सिंह सस्पेंड, निर्माण कार्यों और सामग्री क्रय में की व्यापक गड़बड़ी, निर्देशों की भी की अवहेलना

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *