सरकारी अधिकारियों को RSS की चड्डी पहननी चाहिए, नेता प्रतिपक्ष के इस बयान पर भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने किया पलटबार

Editor in cheif
2 Min Read
हीरा विश्वकर्मा, कटनी/भोपाल (संवाद)। 
शनिवार को कटनी जिले के दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने मध्य प्रदेश के शासकीय अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निष्पक्ष होकर कार्य करना चाहिए लेकिन अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं इसलिए उन्हें रस की चड्डी पहन लेनी चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिघार के अधिकारियों के प्रति इस विवादित बयान पर भाजपा नेता विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को भी संघ की शाखा में आना चाहिए क्योंकि संघ की शाखा से राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण होता है। जो संघ के स्वयंसेवक हो जाते हैं वो राष्ट्र और समाज के प्रति निष्ठावान और वफादार हो जाते हैं। जो अधिकारी और कर्मचारी शाखा जाते हैं वह राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनते हैं
विधायक शर्मा ने कहा कि उमंग सिंघार भी जानते हैं कि जब देश में कोई विपदा का समय आता है तो स्वयंसेवक अपनी जान जोखिम में डालकर नागरिकों की सेवा करते हैं। कश्मीर में जब बाढ़ आई तो हर हिन्दुस्तानी की रक्षा के लिए RSS का स्वयंसेवक सेना के साथ मिलकर काम कर रहा था। नेता प्रतिपक्ष बयानबाजी करके अधिकारियों और कर्मचारियों को डराने व धमकाने की कोशिश न करें, बल्कि थोड़े गंभीर बनें।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *