उमरिया (संवाद)। काफी दिनों से भाजपा संगठन में बदलाव और नए पदाधिकारी बनाए जाने को लेकर चर्चा की जा रही थी। सभी के मन मे यह बात चल रही थी कि भारतीय जनता पार्टी का विभिन्न मंडलों के आगामी मंडल अध्यक्ष कौन होगा, जिसकी अधिकृत घोषणा अब हो चुकी है।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से उमरिया जिले के विभिन्न मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। जिसमें चंदिया मंडल का मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह रघुवंशी को बनाया गया है। इसी तरह बिलासपुर मंडल के लिए पुष्पेंद्र सोनी, नौरोजाबाद मंडल के लिए राजेश यादव, उमरिया नगर मंडल के लिए नीतू सिंह नेपाली, उमरिया ग्रामीण से शैलेंद्र द्विवेदी, पाली नगर राधा तिवारी, मानपुर मंडल राममोल केवट, बिजोरी मंडल से हरिहर चतुर्वेदी और पिपरिया मंडल के लिए सूखी लाल यादव के नाम की घोषणा की गई है।
