राजधानी भोपाल के वन विहार में बांधवगढ टाईगर रिजर्व के नर बाघ ‘छोटा भीम’ का हो रहा उपचार

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व से लाए गये घायल नर बाघ ‘छोटा भीम’ का उपचार वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में किया जा रहा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व द्वारा अत्यंत घायल अवस्था में रेस्क्यू किये गये नर बाघ “छोटा भीम” को 30 नवंबर 2024 को उपचार के लिये वन विहार राष्ट्रीय उद्यान लाया गया है।

राजधानी भोपाल के वन विहार में बांधवगढ टाईगर रिजर्व के नर बाघ ‘छोटा भीम’ का हो रहा उपचार

वन विहार सहायक संचालक श्री सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि घायल नर बाघ को वन विहार स्थित इंडोर वार्ड में वन्य प्राणी चिकित्सक वन विहार की सतत् निकरानी में उपचार के लिये रखा गया है।

राजधानी भोपाल के वन विहार में बांधवगढ टाईगर रिजर्व के नर बाघ ‘छोटा भीम’ का हो रहा उपचार

गंभीर रूप से घायल बाघ का 3 दिसम्बर 2024 को राज्य पशु चिकित्सालय डॉ. एस. के. तुमड़िया, वरिष्ठ वन्य प्राणी डॉ. अतुल गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी वन विहार डॉ. रजत कुलकर्णी, वन्य प्राणी चिकित्सक वाईल्ड लाइफ एस.ओ.एस. वन विहार, वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. वैभव शुक्ला और साईटस मुख्यालय भोपाल के चिकित्सक दल की निगरानी में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

राजधानी भोपाल के वन विहार में बांधवगढ टाईगर रिजर्व के नर बाघ ‘छोटा भीम’ का हो रहा उपचार

सहायक संचालक वन विहार श्री सिन्हा ने बताया कि घायल नर बाघ की गर्दन के चारों ओर गहरे घाव है, तथा गर्दन के नीचे भी घाव है। बाघ के आगे के दाये पैर के निचले भाग में मल्टीपल फ्रैक्चर है। घायल नर बाघ की गतिविधियों पर सतत् निगरानी रखी जा रही है और उसका सतत् उपचार किया जा रहा है।

राजधानी भोपाल के वन विहार में बांधवगढ टाईगर रिजर्व के नर बाघ ‘छोटा भीम’ का हो रहा उपचार

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *