OMG: मरीज को अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस में किशोरी के साथ दरिंदगी,4 आरोपियों पर मामला दर्ज

Editor in cheif
3 Min Read
मऊगंज (संवाद)। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में एक हैरत कर देने वाली खबर सामने आई है जहां मरीजों को अस्पताल लाने ले जाने में उपयोग होने वाली एंबुलेंस में एक किशोरी को बंद बनाकर बलात्कार किया गया। इसके बाद उसे एक सुनसान इलाके में सड़क के किनारे छोड़कर भाग गए। पुलिस में शिकायत के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ बलात्कार सहित पोक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है जिसमें दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है शेष की तलाश की जा रही है।

OMG: मरीज को अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस में किशोरी के साथ दरिंदगी, 4 आरोपियों पर मामला दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक रिश्तेदारों के साथ घूमने गई एक किशोरी से एंबुलेंस में रेप का मामला सामने आया है। 16 वर्षीय किशोरी को एंबुलेंस में बंधक बनाकर परिचित ने बलात्कार किया गया है। यह पूरा मामला मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र का है। 22 नवंबर को एक किशोरी रिश्तेदार महिला के साथ घूमने के लिए पूर्व से परिचित एंबुलेंस चालक के साथ गई थी। एंबुलेंस में चालक सहित कुल 5 लोग सवार थे।

OMG: मरीज को अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस में किशोरी के साथ दरिंदगी, 4 आरोपियों पर मामला दर्ज

किशोरी के रिश्ते की बहन और जीजा पानी लेने के लिए एंबुलेंस से नीचे उतर गये। रिश्तेदारों के जाते ही किशोरी को एंबुलेंस में बंधक बनकर आरोपी सुनसान गांव में ले गए। किशोरी ने शोर मचाने की कोशिश की लेकिन जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने बलात्कार किया। आरोपियों ने एंबुलेंस में किशोरी को रातभर बंधक बनकर रखा और फिर तड़के सुबह में गांव के सुनसान रास्ते में छोड़कर फरार हो गए।

OMG: मरीज को अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस में किशोरी के साथ दरिंदगी, 4 आरोपियों पर मामला दर्ज

इसके बाद किसी कदर किशोरी अपने घर पहुंची और पूरा वाक्या अपने परिजनी को बताया। लेकिन लोक लज्जा से परिजन चुप रहे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 25 नवंबर को प्रकरण पंजीबद्ध किया। इसमें राजेश केवट, वीरेंद्र चतुर्वेदी, रामायण केवट और मंजू केवट को आरोपी बनाया गया है। इन पर बलात्कार, अपहरण की गंभीर धाराओं सहित पास्को एक्ट का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 2 आरोपी राजेश केवट और वीरेंद्र चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है।

OMG: मरीज को अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस में किशोरी के साथ दरिंदगी, 4 आरोपियों पर मामला दर्ज

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *