Bhind: कलेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय और जीतू पटवारी,प्रदर्शन के दौरान मंच पर फूटकर रोए कांग्रेस नेता गोविंद सिंह

Editor in cheif
4 Min Read
भिंड (संवाद)। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में आज शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के द्वारा कलेक्टर और एसपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह मंच से अपने कांग्रेस नेताओं के सामने रो पड़े। बीते काफी समय से भिंड जिले में जिला प्रशासन के द्वारा कांग्रेस नेताओं की प्रताड़ना को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के द्वारा भिंड के लहार में जंगी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लगभग 20 हजार कांग्रेसी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

Bhind: कलेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय और जीतू पटवारी,प्रदर्शन के दौरान मंच पर फूटकर रोए कांग्रेस नेता गोविंद सिंह

भिंड के लहार में पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और अन्य कांग्रेसी नेताओं को प्रताड़ित और परेशान किए जाने का की खबरें आती रही है इसी मुद्दे को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के द्वारा आज जिला प्रशासन के खिलाफ जंग की प्रदर्शन कर विरोध किया गया। इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह सहित प्रदेश भर के तमाम कांग्रेसी दिग्गज पहुंचे थे। जंगी प्रदर्शन मंच से संबोधित करते हुए अचानक पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह रो पड़े।

Bhind: कलेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय और जीतू पटवारी,प्रदर्शन के दौरान मंच पर फूटकर रोए कांग्रेस नेता गोविंद सिंह

पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह रोते हुए मंच पर बैठे अपने कांग्रेसी नेताओं को देखते हुए कहा कि वह उनका सहयोग भले ही नहीं करें लेकिन जिन लोगों ने पार्टी के प्रति समर्पित भाव से अपना खून पसीना बहाया है और उन लोगों पर लगातार जुल्म हो रहा है जिसकी मदद आप लोग जरूर करें। उन्होंने बताया कि कई समर्पित कांग्रेसियों के साथ बीजेपी सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन और पुलिस उन पर अत्याचार और परेशान कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भिंड जिले का प्रशासन बीजेपी के इशारे पर कांग्रेस के नेताओं को जबरन परेशान कर रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी शासकीय नियम कायदों को भूलकर बीजेपी के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं।

Bhind: कलेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय और जीतू पटवारी,प्रदर्शन के दौरान मंच पर फूटकर रोए कांग्रेस नेता गोविंद सिंह

धडाधड बिक रही लल्लनटॉप फीचर्स वाली Maruti Ertiga की 9 सीटर कार बेहतर माइलेज के साथ

लहार में आयोजित जंगी प्रदर्शन के दौरान लगभग 20 हजार कांग्रेसी और स्थानीय लोग एकत्रित हुए थे विरोध प्रदर्शन के बाद एक रैली के माध्यम से कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भिंड मुख्यालय पहुंचे और ज्ञापन भी सोपे है इस दौरान कांग्रेसी नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी से भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की मुलाकात हुई है। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ भेदभावपूर्ण कार्यवाही के लिए विरोध जताया है। इसके बाद कांग्रेसी पदाधिकारी देहात पुलिस थाना पहुंचकर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के खिलाफ FIR दर्ज करने पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया है।

Bhind: कलेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय और जीतू पटवारी,प्रदर्शन के दौरान मंच पर फूटकर रोए कांग्रेस नेता गोविंद सिंह

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *