शहडोल (संवाद)। शहडोल जिले के कलेक्टर तरुण भटनागर के द्वारा गबन के आरोपी कर्मचारी को सस्पेंड करने के साथ स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ को आरोपी रिकार्ड कीपर सतेंद्र कुमार चक्रवर्ती विरुद्ध दर्ज करने सख्त निर्देश दिए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारु मैं पदस्थ रिकॉर्ड की पर के द्वारा शासकीय सेवकों की लाखों रुपए की राशि का गवन करने का मामला सामने आया था जिसके बाद कलेक्टर ने उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया है।
Shahdo News: कलेक्टर का एक्शन,रिकार्ड कीपर को किया सस्पेंड, शासकीय सेवकों की राशि के गबन का मामला, FIR के दिए निर्देश
कलेक्टर तरुण भटनागर के द्वारा जारी आदेश में कहा है कि जिला कोषालय अधिकारी शहडोल द्वारा नोट-शीट प्रस्तुत कर लेख किया गया है कि संदिग्ध, कपटपूर्ण भुगतान की जॉच हेतु गठित जाँच दल के जॉच प्रतिवेदन के अनुसार सतेन्द्र कुमार चक्रवर्ती रिकार्ड कीपर द्वारा स्वयं के 04 बैंक खातो एवं अपनी पत्नी श्रीमती छाया चक्रवर्ती (ए.एन.एम.) के 03 बैंक खातों में हेरफेर कर अन्य शासकीय सेवकों की राशि भी कूटरचित तरीके से अपने व अपनी पत्नी के खातों में अनियमित भुगतान कर शासकीय राशि 56 लाख 32 हजार 862 रूपये का गबन किया जाना पाया गया है,प्रथम दृष्टया में दोषी पाये जाने के कारण सतेन्द्र कुमार चक्रवर्ती, रिकार्ड कीपर, का उक्त कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के तहत उल्लघंन की श्रेणी में आता हैं, जो दण्डनीय हैं।
Shahdo News: कलेक्टर का एक्शन,रिकार्ड कीपर को किया सस्पेंड, शासकीय सेवकों की राशि के गबन का मामला, FIR के दिए निर्देश
जिसके कारण कलेक्टर श्री तरुण भटनागर के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर शहडोल ने सतेन्द्र कुमार चक्रवर्ती रिकार्ड कीपर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) के अन्तर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।वहीं उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल को निर्देशित किया है।