शहडोल (संवाद)। रीवा लोकायुक्त पुलिस द्वारा जयसिंहनगर के रेंजर महेंद्र सिंह यादव को 50 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि जयसिंहनगर रेंज के रेंजर महेंद्र यादव द्वारा अवैध रेत में पकड़े गए एक ट्रैक्टर को छोड़ने के लिए 50 हैैजार की रिश्वत मांगी जा रही थी। इसकी शिकायत पर लोकायुक्त रीवा के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित की गई और सोमवार को जयसिहनगर पहुंचकर लोकायुक्त टीम द्वारा रिश्वत मामले पर कार्यवाही की गई।
जानकारी के मुताबिक रेंजर महेंद्र यादव को 50 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रेंज हाथों पकड़ा है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
