मोहम्मद शकील, शहडोल (संवाद)। राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा संयोजित एवं राष्ट्र ऋषि श्री अशोक सिंघल जी को समर्पित श्री राम वन गमन पथ अंतर्राष्ट्रीय काव्य यात्रा श्रीलंका से चलकर अयोध्या गमन कर रही है जिसका भव्य स्वागत बाइक रैली के साथ युवा मोर्चा के साथियों के साथ धनपुरी चौक से कॉलेज तिराहा बुढ़ार में भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के प्रभारी श्री दौलत मनवानी एवं जैतपुर विधायिका मनीषा सिंह, रवि करण त्रिपाठी के नेत्रत्व में भारी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा धनपुरी मंडल अध्यक्ष अरविंद रजक, सांसद प्रतिनिधि मोहन सोनी, बुरहार मंडल अध्यक्ष नमन ताम्रकार, गौरव तिवारी, किसान मोर्चा माता-बहने एवं राम भक्त उपस्थित रहे।
इसके अलावा समस्त हिन्दूवादी समाजिक एवं राजनैतिक संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी व देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल ने स्वागत वंदन अभिनंदन किया। साथ ही धनपुरी थाना प्रभारी संजय जायसवाल अपनी पूरी टीम के साथ व्यवस्था में लगे रहे !