MP (संवाद)। विधानसभा चुनाव 2023 के पहले मध्य प्रदेश के महिला बाल विकास के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए की गई घोषणा को मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा पूरा किया जा रहा है। घोषणा के आधार पर मध्य प्रदेश शासन महिला बाल विकास के द्वारा इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।
खुशखबरी: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की वेतनवृद्धि,रिटायरमेंट की घोषणा पर अमल,शासन ने जारी किये आदेश
दरअसल मध्य प्रदेश में विधानसभा 2023 के चुनाव से पूर्व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा महिला बाल विकास के अंतर्गत आने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए वेतनमान बढ़ाने सहित उनके 62 वर्ष पूरे होने यानी रिटायरमेंट के बाद एक मुस्त राशि देने की घोषणा की गई थी।
खुशखबरी: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की वेतनवृद्धि,रिटायरमेंट की घोषणा पर अमल,शासन ने जारी किये आदेश
लेकिन चुनाव के बाद शिवराज सिंह चौहान किसी कारणवश मुख्यमंत्री नहीं बन सके । जबकि डॉक्टर मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया। लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव हमेशा यह कहते हुए नजर आए की पूर्व सरकार यानी तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश में जनहित और उन तमाम घोषणाओं को पूरा किया जाएगा जो उन्होंने की थी। इसी के चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं के लिए जहां वेतन वृद्धि और 62 वर्ष पूर्ण कर लेने के बाद रिटायरमेंट के दौरान मिलने वाली राशि के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।
खुशखबरी: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की वेतनवृद्धि,रिटायरमेंट की घोषणा पर अमल,शासन ने जारी किये आदेश
संचालनालय महिला एवं बाल विकास कि आयुक्त सुफिया फारूकी वली के द्वारा जारी आदेश में मध्य प्रदेश के तमाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए आदेश जारी किया गया है जिसमें उल्लेख किया गया है कि दिनांक 28 6 2023 के माध्यम से 1 जुलाई 2023 के उपरांत 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मध्य शीर्ष भुगतान के संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में मानदेय वृद्धि और सेवा शर्तों में परिवर्तन की घोषणा जो पहले की गई थी उसके संबंध में यह आदेश लागू किया जा रहे हैं।
खुशखबरी: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की वेतनवृद्धि,रिटायरमेंट की घोषणा पर अमल,शासन ने जारी किये आदेश
TATA की दमदार प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार,350 KM की रेंज और धाकड़ फीचर , जानिए कीमत