Bhopal (संवाद)। मध्यप्रदेश में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है देर रात आई सूची में दर्जन भर अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। हालांकि काफी समय पहले से यह सूची गृह विभाग में तैयार थी लेकिन जारी नहीं हो पा रही थी।जिसे बुधवार की रात जारी की गई है।
IPS Transfer: दर्जनभर आईपीएस अफसरों का स्थानांतरण, देर रात जारी हुई लिस्ट

मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग के अवर सचिव अनु भलावी के द्वारा जारी ट्रांसफर आदेश में प्रमुख आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है जिसमें उज्जैन जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ सचिन शर्मा का स्थानांतरण अतिरिक्त आवासीय आयुक्त नई दिल्ली भेजा गया है।
IPS Transfer: दर्जनभर आईपीएस अफसरों का स्थानांतरण, देर रात जारी हुई लिस्ट

इसके अलावा आईपीएस चंद्रशेखर सोलंकी को पुलिस महानिरीक्षक इंदौर विषबल पर भेजा गया है। आईपीएस सिद्धार्थ चौधरी पुलिस अधीक्षक बैतूल को छिंदवाड़ा आठवीं सेनानी में भेजा गया है। आईपीएस प्रदीप शर्मा पुलिस अधीक्षक दतिया को उज्जैन का एसपी बनाया गया है। इसी के साथ दर्जन भर आईपीएस अफसर का स्थानांतरण किया गया है।
IPS Transfer: दर्जनभर आईपीएस अफसरों का स्थानांतरण, देर रात जारी हुई लिस्ट
