Bhopal (संवाद)। मध्य प्रदेश में वन विभाग के डीएफओ का स्थानांतरण किया गया है। वन विभाग मध्य प्रदेश शासन के सचिव अतुल कुमार मिश्रा के द्वारा जारी ट्रांसफर आदेश में सुशील कुमार प्रजापति भावसे वन मंडल अधिकारी अनूपपुर का स्थानांतरण प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं बाल प्रमुख मध्य प्रदेश में उपवन संरक्षक के पद पर पदस्थित किया गया है। वहीं उनकी जगह अनूपपुर वन मंडल अधिकारी के रूप में वन मंडलाधिकारी शहडोल श्रद्धा पेन्द्रे को शहडोल के साथ वन मंडल अनूपपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
