Umaria News: पहाड़ी से नीचे गिरी 2 कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त,आधे दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)। बड़ी खबर उमरिया जिले से सामने आई है जहां कार में सवार होकर पिकनिक मनाने जा लोगों की कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे गिर गई। जिसमें आधे दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं वहीं कार कई फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है घटना के बाद घायलों को शहडोल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Umaria News: पहाड़ी से नीचे गिरी 2 कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त,आधे दर्जन से ज्यादा लोग घायल

मिली जानकारी के मुताबिक उमरिया जिले के जनपद पंचायत पाली के अंतर्गत बड़ी तुम्मी में काफी फेमस और सुंदर पिकनिक स्पॉट है। चूंकि यह क्षेत्र शहडोल जिले के काफी नजदीक पर है या नहीं उमरिया और शहडोल के बॉर्डर में पड़ता है इसलिए यहां पर शहडोल जिले के निवासी ज्यादातर पिकनिक मनाने या एंजॉय करने पहुंचते हैं।

Umaria News: पहाड़ी से नीचे गिरी 2 कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त,आधे दर्जन से ज्यादा लोग घायल

बीते रविवार की शाम भी कुछ ऐसा ही हुआ जहां शहडोल जिले के निवासी एंजॉय करने पहुंचे थे और ऊंची पहाड़ी की चढ़ाई चढ़ रहे थे तभी सामने की तरफ से भी एक कार नीचे उतर रही थी इस दौरान दोनों कारों का अनियंत्रित होकर कई फीट ऊंचाई से पहाड़ी के नीचे दोनों कारे जा गिरी। जिसमें आधे दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है वही इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद कार भी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है।

Umaria News: पहाड़ी से नीचे गिरी 2 कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त,आधे दर्जन से ज्यादा लोग घायल

घटना के बाद सभी घायलों को जिला चिकित्सालय शहडोल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। बता दें कि इसके पहले भी यहां पर कई घटनाएं हो चुकी हैं बावजूद इसके  पिकनिक मनाने जाने वाले लोग सतर्कता बरतने की वजाय लापरवाह नजर आते है।

Umaria News: पहाड़ी से नीचे गिरी 2 कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त,आधे दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *