Umaria (संवाद)। विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां बांदा को टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर जोन के ग्राम चंसुरा की निवासी दो महिला लकड़ी लेने जंगल गई हुई थी, जहां उनका एक खूंखार बाघिन से आमना-सामना हो गया। बाघिन ने महिलाओं को देख उन पर हमला कर दिया। जिसमें बाघिन ने एक महिला को घायल करने के बाद दूसरी महिला को मारकर जबड़े में दबाकर जंगल की तरफ ले गई है।
Bandhavgarh: खूंखार बाघिन ने 2 महिलाओं पर किया हमला,एक को घायल कर दूसरी महिला को जबड़े में दबाकर भाग गई जंगल

Contents
Bandhavgarh: खूंखार बाघिन ने 2 महिलाओं पर किया हमला,एक को घायल कर दूसरी महिला को जबड़े में दबाकर भाग गई जंगलBandhavgarh: खूंखार बाघिन ने 2 महिलाओं पर किया हमला,एक को घायल कर दूसरी महिला को जबड़े में दबाकर भाग गई जंगलBandhavgarh: खूंखार बाघिन ने 2 महिलाओं पर किया हमला,एक को घायल कर दूसरी महिला को जबड़े में दबाकर भाग गई जंगल
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के प्रबंधन और उसकी टीम महिला को तलाश में सर्चिंग शुरू की है। इधर चन्सुरा गांव सहित आसपास के इलाके के लोग भी मौके पर पहुंचे है। प्रबंधन के द्वारा घायल महिला को अस्पताल भेजा है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं एक महिला को बाघिन के द्वारा ले जाने के बाद वन अमला बाघिन की खोज में जुटा है।
Bandhavgarh: खूंखार बाघिन ने 2 महिलाओं पर किया हमला,एक को घायल कर दूसरी महिला को जबड़े में दबाकर भाग गई जंगल

बताया गया कि ग्राम चंसुरा निवासी दो महिलाएं निस्तार के लिए लकड़ी लेने जंगल गई थी,इस बीच बाघिन ने उनपर हमला किया है। जिसमे तेजसिया बाई उम्र 35 वर्ष घायल बताई जा रही है। वहीं भूरी भाई पति मिजाजी कोल उम्र 50 वर्ष को जबड़े में दबाकर बाघिन जंगल की तरफ भाग गई है। घटना के बाद पूरी इलाके में भाई और दहशत का माहौल बना हुआ है।
Bandhavgarh: खूंखार बाघिन ने 2 महिलाओं पर किया हमला,एक को घायल कर दूसरी महिला को जबड़े में दबाकर भाग गई जंगल
