Exit Poll: MP में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत या कांटे की टक्कर ,यहां फटाफट जानिए तमाम टीवी चैनलों और एजेंसियों का क्या है आंकलन

Editor in cheif
3 Min Read
MP (संवाद)। मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव मतदान संपन्न हो चुके हैं। अब बारी है तो सिर्फ नतीजे की वह भी 3 दिसंबर को मतगणना के उपरांत तस्वीर साफ हो जाएगी लेकिन इसके पहले तमाम टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसियों के द्वारा जारी एग्जिट पोल में मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। न्यूज़ 24 टुडे चाणक्य एग्जिट पोल के द्वारा मध्यप्रदेश में बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें यानी 151 सीट जीतने का अनुमान बताया रहा है।वहीं कांग्रेस को महज 74 सीटे मिलने का अनुमान है।

Exit Poll: MP में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत या कांटे की टक्कर ,यहां फटाफट जानिए तमाम टीवी चैनलों और एजेंसियों का क्या है आंकलन

दरअसल मध्यप्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 109 और कांग्रेस को 114 सीटें प्राप्त हुई थी। लेकिन इस बार न्यूज़ 24 चाणक्य टुडे के एग्जिट पोल में भाजपा को 109 सीटों से बढ़कर 151 सिम मिलते हुई बताया जा रहा है वहीं कांग्रेस पार्टी को 114 सीटों से घटकर महज 74 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। मतलब साफ है न्यूज़ 24 टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा सरकार बनाने के लिए 116 के आंकड़े से कहीं ज्यादा सीटें मिलते हुए दिखाया जा रहा है।

Exit Poll: MP में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत या कांटे की टक्कर ,यहां फटाफट जानिए तमाम टीवी चैनलों और एजेंसियों का क्या है आंकलन

वहीं अगर अन्य एग्जिट पोल की बात करें तो उसमें भी बीजेपी की बढ़त बताई जा रही है। कुछ एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। लेकिन स्पष्ट रूप से किसी भी टीवी चैनलों या सर्वे एजेंसियों के द्वारा मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार स्पष्ट रूप से बनते नहीं बताया जा रहा है। जबकि दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर होने की स्थिति में अन्य स्थानीय दल या निर्दलीयों विधायकों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा सकती है।

यहां जानिए किस टीवी चैनल या सर्वे एजेंसी के द्वारा एग्जिट पोल में क्या कुछ दिखाई जा रहा या बताया जा रहा है-

न्यूज 24-टुडे चाणक्या Exit Poll

बीजेपी : 151 सीटें
कांग्रेस : 74 सीटें
अन्य : 5 सीटें

इंडिया टूडे- एक्सिस माय इंडिया का Exit Poll

बीजेपी : 118-130 सीटें
कांग्रेस : 97-107 सीटें
अन्य : 0-2 सीटें

रिपब्लिक-Matrize Exit Poll

बीजेपी : 118-130 सीटें
कांग्रेस : 97-107 सीटें
अन्य : 0-2 सीटें

TV9-Pollstrat Exit Poll

बीजेपी : 106-116 सीटें
कांग्रेस : 111-121 सीटें
अन्य : 0-6 सीटें

न्यूज18-जन की बात Exit Poll

बीजेपी : 100-123 सीटें
कांग्रेस : 102-125 सीटें
अन्य : 0-5 सीटें

भास्कर Exit Poll

बीजेपी : 95-115
कांग्रेस : 105-120
अन्य : 15
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *